
बिलासपुर।अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं।विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को कुल ग्यारह कक्षाओ के नतीजे घोषित किए।जिनमें एमए हिंदी द्वितीय सेमेस्टर, एमए इंग्लिश द्वितीय सेमेस्टर ,एमए संस्कृत द्वितीय सेमेस्टर, एमए. हिस्ट्री द्वितीय सेमेस्टर,एमए इकोनॉमिक्स द्वितीय सेमेस्टर ,एमए पॉलिटिकल साइंस द्वितीय सेमेटर,एमए सोशियोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर,एमए फिलासफी ,एमए/एमएससी मैथमेटिक्स द्वितीय सेमेस्टर ,एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन द्वितीय सेमेस्टर और एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी किए।रिज़ल्ट अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की वैबसाइट https://www.bilaspuruniversity.ac.in/ पर उपलब्ध है।
