15 लाख की कोकीन जब्त युवकों ने जीआरपी का आरक्षक और भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल शहर के रईशजादों को नशे का सामना करते थे उपलब्ध

बिलासपुर। शहर के साथ ही प्रदेश के रईशजादों को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले सात युवकों को रायपुर पुलिस ने पकड़ा है। इनसे 15 लाख की कोकीन जब्त की गई है। पकड़े गए युवकों ने जीआरपी का आरक्षक के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल है। इनका निशाना शहर के रईशजादे थे।
शहर के रईशजादों को निशाना बनाने सात युवकों ने गैंग बना ली थी। इन युवकों ने महाराष्ट और गोवा से नशीली कोकीन लाकर शहर और रायपुर में सप्लाइ करना शुरू कर दिया था। इसकी गिरफ्त में रईशजादे आ रहे थे। इसकी सूचना पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस की कार्रवाई में शहर के अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले सात युवक पकड़ाए हैं। इनमें जीआरपी का आरक्षक भी शामिल है। ये सभी शहर के अलावा आसपास के शहरों और राजधानी में रईशजादों को महंगी नशीला सामान उपलब्ध कराते थे। इनका लिंक राजधानी के अलावा प्रदेश के किन शहरों में है इसकी जांच चल रही है।
0- ये है अपराधी जो पुलिस के गिरफ्त में
- अभिषेक शुक्ला उर्फ डेविड पिता शशिकांत शुक्ला उम्र 26 साल निवासी यदुनंदन नगर तिफरा बिलासपुर।
- मोह. मिन्हाज उर्फ हनी पिता फजल मेमन उम्र 26 साल निवासी राज किशोर नगर बिलासपुर।
- एलेन सोरेन पिता जार्ज सोरेन उम्र 22 साल निवासी बंधवापारा सरकण्डा बिलासपुर।
- रोहित आहूजा पिता कन्हैया लाल आहूजा उम्र 21 साल निवासी खान बाड़ा जबड़ापारा बिलासपुर।
- राकेश अरोरा उर्फ सोनू पिता अशोक अरोरा उम्र 28 साल निवासी कपिल नगर सरकण्डा बिलासपुर।
- अब्दुल अजीम उर्फ सद्दाम पिता अब्दुल वहीद उम्र 27 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर।
- लक्ष्मण गाईन पिता सुधांशु गाईन उम्र 32 साल निवासी सिरगिट्टी बिलासपुर।
