00 सरकंडा, सिरगिट्टी महिमा नगर और तारबाहर क्षेत्र के थे निवासी जिले में मरने वालों की संख्या 192 पर पहुंच गई।

बिलासपुर। कोराेना महामारी के चलते शुक्रवार को तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। एक-एक मरीज की सिम्स और काेविड अस्पताल में मौत हुई जबकि तीसरे मरीज ने महादेव अस्पताल में अंतिम सांस ली। इन तीन मरीजों की मौत के साथ बिलासपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 192 पर पहुंच गई है। हालात दिन व दिन खराब होते जा रहे हैं।
महिमा नगर सिरगिट्टी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना के कारण सिम्स में इलाज के लिए दाखिल कराया गया था। जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सरकंडा निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति का इलाज महादेव अस्पताल में चल रहा था। वह भी कोरोना से हार गए। 62 वर्षीय व्यक्ति जो व्यापार विहार तारबाहर क्षेत्र में रहते थे कोरोना के कारण उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी भी शुक्रवार को मौत हो गई। कोरोना महामारी की चपेट में आने से अब बिलासपुर के 192 मरीजों की मौत हो चुकी है।
