00 12 अक्टूबर तक 2647 टीम पहुच रही जिल भर के तमाम घरों मे

बिलासपुर। कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान का शुक्रवार को पांचवा दिन रहा। इस दिन टीम ने कुल 72612 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 324 कोरोना संदेही मिले। वही 50 उच्च जोखिम वाले के साथ 27 कोरोना संक्रमित मिले। जिनके उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
शुक्रवार के सर्वे में चारों ब्लाक में 2647 टीम गई थी। जिसने घरों में जाकर हर सदस्य का गुरुवार को भी चारों विकासखंड और शहरी क्षेत्र में घरों में दस्तक दिया गया। विकसखंड स्तर पर बिल्हा ब्लाक में 18577 घरों में टीम पहुंची। जहां पर 31 संदेहियों में कोरोना का लक्षण पाए गए वही चार उच्च जोखिम वाले निकले। सभी का सैंपल लिया गया। विकासखंड कोटा अंतर्गत 8515 घर में दस्तक दी गई। जहां 79 में कोरोना लक्षण और एक उच्च जोखिम वाले पाए गए है। इसी तरह मस्तूरी के 9375 घर में टीम पहुंची। जहां 48 में कोरोना लक्षण और एक व्यक्ति उच्च जोखिम वाला मिला है। जिनका कोरोना टेस्ट शुक्रवार को किया जाएगा। तखतपुर में 7305 घरों में टीम पहुंची। जिसमे से 71 में कोरोना लक्षण और छह उच्च जोखिम वाले पाए गए है। जिसमे से चार कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के 128840 घरों पर दस्तक दी गई। जिसमे 143 लक्षण वाले और 50 उच्च जोखिम वाले मिले है। इसमे से 27 कोरोना संक्रमितों को भी खोजा गया है।


0- अब तक 247564 घरों पहुंची टीम
कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान की शुरुवात जिले में सोमवार से हुई है। तीन दिनों में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम 247564 लोगो के घर पहंुच चुकी है। पहले दिन 29०6० लोगो की जांच की तो दुसरे दिन आंकड़ा और बढ़ा और 42455 लोगो की जांच की है। वही तीसरे दिन 46127 घर और चौथें दिन 63922 घरों में और शुक्रवार को 72612 घरों में टीम पहुंची है।