बर्जेश अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के गेट खुले

बिलासपुर। बैंड-बाजा की धुन । फूल माला और तिलक लगाकर स्वागत। यह सब बर्जेश अंग्रेजी माध्यम के बच्चों को अभिभूत कर गया। डेढ़ साल बाद खुली स्कूल में यह मौका बेहद यादगार था।

दो अगस्त से गाईडलाईन के पालन के साथ बर्जेश अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भी गेट खुल गए। दो दिन से तैयारी उस वक्त पूरी हुई, जब तय समय पर बच्चे स्कूल पहुंचे।

मुख्य द्वार पर प्राचार्य निशीता दास ने अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ एक-एक कर बच्चों को फूल मालाएं पहनाई। तिलक लगाकर स्वागत किया । इसके साथ ही ऑनलाईन के साथ अब ऑफ लाईन पढ़ाई भी शुरू हो गई।

इस मौके को यादगार बनाने के लिए शाला प्रबंध समिति के सदस्यों के अलावा सी.के.झा, अरुणा विलियम्स, वन्या बाजपेयी, श्सिंथिया पीटर, सिल्विया सोय, श्रीमती स्मिथ, जावेद अली और राजेश्वर मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।