रतनपुर । शासकीय प्राथमिक शाला कोईलारीपारा, संकुल – खैरा, विकास खंड कोटा में कोविड19 के बाद सोमवार को शासन के आदेशानुसार शाला प्रबंधन समिति के प्रस्ताव व ग्राम पंचायत उमरिया दादर की अनुमति से कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए स्कूल खोला गया। माँ सरस्वती का पूजा अर्चना कर सत्र 2021-22 नवप्रवेशी बच्चों का तिलक, पुष्पाहार व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ललीराम बिरहोर के द्वारा स्लेट,बत्ती, पहाड़ा, पुस्तक व मास्क प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक संतोष कुमार गढ़ेवाल एवं प्रधान पाठक रामसिंह आर्मो उपस्थित रहे।