बिल्हा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लिमतरी विकास खंड बिल्हा में प्रवेश उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि अंकित गौरहा सभापति जिला पंचायत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, गीतांजली कौशिक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, डॉ मीना सिंह प्राचार्य लिमतरी ने पुस्तक व पुरस्कार वितरण कर पौधरोपण किया।

कार्यक्रम में अनिल यादव , गौरी शंकर यादव, उगेश वर्मा उप सरपंच हरदीकला, संतोष यादव अध्यक्ष शाला प्रबंध विकास समिति, शहन गेंदले सरपंच लिमतरी, चंदन गोस्वामी उप सरपंच लिमतरी, विनोद कौशिक, तिज राम लहरी, जितेन्द्र कौशिक, विरेन्द्र प्रजापति, संतोष कुमार कौशिक, परमेश्वर यादव, अर्जुन पटेल, अजय मानिकपुरी, बुधेश कौशिक, तुलसी राम शर्मा प्र पाठक, वेद प्रसाद साहू संकुल समन्वयक लिमतरी,शाला परिवार लिमतरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रदीप निर्नेजक ने किया।