पाली रोड में कोसगई माता मंदिर के पास डबरीपारा की घटना
घटना को लेकर नागरिकों ने जताई नाराजगी
रतनपुर। नगर पालिका परिषद रतनपुर के भ्रष्ट्राचार ने अंततः शहर में एक नंदी बाबा की जान ले ली। सौंदर्य करण के नाम पर शहर को रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाये गए है। बिजली सप्लाई के लिए इसमें अमानक केबल लगाएं गए हैं। इसकी वजह से पोल और आस पास की बारिश के पानी से गीली जमीन पर करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने ने एक सांड की मौके पर ही मौत हो गई। आस पास मोजूद लोगों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने पोल में सप्लाई हो रहे करंट को बाधित किया। घटना को लेकर लोगों में तीखा आक्रोश है। मामले पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराने की मांग की है।
रतनपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड छह पाली रोड में कोसगई माता मंदिर के पास डबरीपारा में लगे स्ट्रीट लाइट के लिए लगे लोहे के पोल में करंट प्रवाहित होने लगा। शुक्रवार की शाम इसके संपर्क में आस-पास टहल रहा सांड आ गया। इससे सांड को करंट का जोर का झटका लगा। करंट की तीव्रता इतनी थी कि करंट लगने के तुरंत बाद ही मौके पर ही सांड की मौत हो गई। आस पास मौजूद लोगों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना बिजली विभाग को दी। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने बिजली सप्लाई को बाधित कर पोल को करंट मुक्त किया। घटना को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। घटना के लिए लोगों ने नगर पालिका परिषद को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का आरोप है कि स्ट्रीट लाइट लगाने के काम अमानक सामान की उपयोग किया गया है। बिजली सप्लाई के लिए भूमिगत तार के केबल लगाएं गए हैं। जानकारों का मानना है कि अमानक केबल की वजह से ही पोल और आस-पास जमीन में करंट फैली होगी। जिसका खामियाजा बेजुबान सांड को जान देकर चुकानी पड़ी है। मौके पर लोगों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है। शुक्र है कोई व्यक्ति इस भयावह घटना का शिकार नहीं हुआ।

पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में हुआ है काम
गौरतलब हो कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के कार्यकाल में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यकरण के नाम पर शहर की गलियों को रोशन करने स्ट्रीट लाइट लगाएं गए हैं। जिनका आनन फानन में पूरा भूगतान भी कर दिया गया है। साल भर में ही शहर में लगी आधे से भी अधिक लाइटें अपनी रोशनी खो चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर से केरापार चौक तक तो पोल में भूमि गत केबल लगाएं बिना ही काम पूरा बताकर पूरा भूगतान कर दिया गया है। बाद में लाइटों के नहीं जलने की शिकायत होने पर लंगर डाल कर स्ट्रीट लाइटों को जलाया जा रहा है।
करीब ही है मिडिल स्कूल
घटना स्थल के करीब ही सौ मीटर के फासले पर क्रमांक दो भेड़ीमुड़ा का प्राथमिक शाला और मिडिया स्कूल भवन भी है। जहां दिन में आस-पास के क्षेत्रों से आकर पढ़ने वाले बच्चों का जमावड़ा बना रहता है। घटना को गंभीरता से लेकर सजगता से कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में गंभीर जन हानि की आशंका बनी रहेगी।
जिम्मेदार अफसरों पर हो अपराध दर्ज
वार्ड नंबर आठ के पार्षद पुष्पकांत कश्यप ने घटना पर नाराज़गी जताते हुए स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट प्रवाहित होने के कारणों की जांच कर मामले के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की बात कही है।