शार्टनिंग के आयात बंद

बिलासपुर। आयात बंद। मांग भरपूर लेकिन नहीं है बेकरी शार्टनिंग। इसलिए कीमत 3400 प्रति टीन। मूल कीमत से 1200 रुपए ज्यादा की यह उछाल बेकरियों में कभी भी तालाबंदी की नौबत ला सकती है।

शॉर्ट होने लगी है सप्लाई बेकरी शार्टनिंग की। ऐसे में प्रति टीन कीमत में जबरदस्त उछाल आया हुआ है। मांग तो है केक, बिस्किट्स, टोस्ट, क्रीम रोल, पेस्ट्री और खस्ता सहित दूसरी बेकरी सामग्रियों में लेकिन उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के बाद खुदरा बाजार इस तेजी को स्वीकार नहीं कर रहा है। इसलिए उत्पादन की गति धीमी की जाने लगी है।

जानिए क्या है बेकरी शार्टनिंग

सोयाबीन, ताड़ और कपास के बीज से निकाला गया तेल वनस्पति तेल के रूप में पहचाना जाता है। 100% वसा युक्त यह ठोस पदार्थ मुख्यतः मक्खन के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है। कमरे के सामान्य तापमान पर सख्त रहता है। हाइड्रोजनीकृत यह बेकरी शार्टनिंग बेकरी आइटम को नम और भुरभुरा बनाए रखता है। तटस्थ स्वाद होने की वजह से मुख्य सामग्री का स्वाद उभारता है। शार्टनिंग नाम इसलिए पहचान बना क्योंकि यह आटा को आसानी से काटता है।

आधार है इन सामग्रियों का

केक, बिस्किट्स, टोस्ट, क्रीम रोल, पेस्ट्री और खस्ता जैसे मुख्य बेकरी आइटम का मुख्य आधार है बेकरी शार्टनिंग लेकिन मूल कीमत से 1200 रुपए ज्यादा पर बेचने की जानकारी के बाद अब बेकरियों ने उत्पादन कम करना चालू कर दिया है क्योंकि महंगा आधार, तैयार बेकरी आइटम को भी महंगा कर रहा है लेकिन उत्पादन लागत की यह वृद्धि खुदरा बाजार स्वीकार नहीं कर रहा है।

प्रतीक्षा आयात खुलने की

ताड़ से बना वनस्पति तेल सबसे ज्यादा मांग में रहता है। बड़ी मात्रा में इसकी व्यावसायिक खेती इराक में की जाती है लेकिन युद्ध की स्थितियों के बीच फिलहाल इराक ने वनस्पति तेल का निर्यात दुनिया के लिए रोका हुआ है। इसलिए स्थानीय बाजार में शॉर्टेज की स्थिति बनी हुई है। इससे तेज कीमत पर खरीदी के बजाय, आयात खुलने की प्रतीक्षा की जा रही है।