बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में फिट इंडिया सन्डेज ऑन साइकिल मिशन का आयोजन किया गया।
अधिष्ठाता डॉ. एन. के. चौरे ने स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को रेखांकित करते कहा कि नियमित व्यायाम, साइकिलिंग जैसी गतिविधियाँ शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करती हैं मानसिक रूप से स्फूर्तिवान बनाती हैं। उन्होंने कहा फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज जैसे संदेश को जीवन में अपनाएं।
इस अवसर प प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी व छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग पर साइकिल यात्रा कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण कर डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किए गए, जो कि फिट इंडिया मिशन के पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी ने आयोजन में भूमिका निभाई।
