युवा महोत्सव मड़ई 2024
रायपुर। युवा महोत्सव में प्रदेश भर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों ने रंगारंग आकर्षक प्रस्तुतियां देकर ईनाम बटोरें।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित सांस्कृतिक युवा महोत्सव मड़ई 2024 के दूसरे दिन एकल अभिनय, तात्कालिक भाषण, ऑन दी स्पॉट पेंटिंग, एकांकी, समूह गायन, कोलाज मेकिंग, मिमिक्री, भाषण, समूह गायन, लोक व आदिवासी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी।
इनमें पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास, प्रौद्योगिकी विकास, नारी सशक्तिकरण, दहेज उन्मूलन, भ्रष्टाचार उन्मूलन, असमानता एवं अस्पृश्यता निवारण जैसे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को उकेरा गया।

युवा कलाकारों ने संप्रेषणीयता, भावाभिनय, संवाद कौशल, रेखांकन कौशल से खूब तालियां बटोरी। समूह नृत्यों की रंगा-रंग प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोहा।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी एवं अयोजन सचिव डॉ. बी.पी. कतलम, विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक उपस्थित थे।
