अध्यक्ष पद के आरक्षण पर अब सबकी नजर

रतनपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग को पचास फीसदी हिस्सेदारी देने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दावा रतनपुर नगर पालिका परिषद चुनाव में फेल हो गई है। परिषद के आधे से अधिक सीटों पर सामान्य वर्ग की दावेदारी होगी। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सिर्फ दो सीट आरक्षित की गई है। महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित हैं इसमें महिला सामान्य के लिए दो और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए एक एक सीट आरक्षित हैं।
नगर पालिका परिषद रतनपुर के चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शहर के पंद्रह वार्डों में 20584 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। शहर के पंद्रह वार्डों में आठ वार्ड सामान्य हैं जहां से कोई भी अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। इनमें दो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए तीन पद आरक्षित हैं, इसमें एक महिला के लिए सुरक्षित है। वहीं अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दो-दो पद आरक्षित हैं। इनमें एक-एक पद महिला के लिए सुरक्षित है। 

वार्डवार आरक्षण की स्थिति

महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 1अनुसूचित जनजाति महिला,  गांधीनगर वार्ड क्रमांक 2 अनारक्षित महिला,
महामाया वार्ड क्रमांक 3  अनारक्षित महिला,
भगत सिंह वार्ड क्रमांक 4 अनारक्षित मुक्त,
डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 5 अनुसूचित जाति मुक्त, 
स्वामी विवेकानंद वार्ड 6 क्रमांक अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, गिरजाबंद वार्ड  क्रमांक 7 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त ,
लाल बहादूर शास्त्री वार्ड क्रमांक 8 अनारक्षित मुक्त,
महावीर वार्ड 9 अनारक्षित मुक्त,
डॉ अम्बेडकर वार्ड 10 क्रमांक अनुसूचित जाति मुक्त,
रत्नेश्वर वार्ड क्रमांक 11अनुसू‌चित जाति महिला,
मौलीमाता वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित मुक्त,
कबीरदास वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित मुक्त,
बैरागबन वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित मुक्त,
जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 15 अनुसूचित जनजाति मुक्त