कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं चार विधाओं में होंगे सहभागी



बिलासपुर।  बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर (छ.ग.) का सांस्कृतिक दल कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर(छ.ग.) में गुरुवार से 22 दिसंबर तक आयोजित अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव “मड़ई 2024” में सहभागिता करने सांस्कृतिक प्रभारी अजीत विलियम्स व युष्मा साव के नेतृत्व में रवाना हुआ।

युवा महोत्सव के अंतर्गत चार विधाओं साहित्यिक, संगीत, नृत्य एवं ललित कला में कृषि महाविद्यालय के छात्र ज्योतिष्मान शर्मा, मुकेश रजक, घनश्याम प्रसाद, देवेंद्र पटेल, आकृति चंद्राकर, मानसी चंद्राकर, दीपांशु साहू, वीरेंद्र कुमार कोसरे, मनीषा नायक, आस्था त्रिवेदी, लीना सिन्हा, शिवानी पटेल, सौम्यदित्य पाइन, सौम्यश्री भूरिया, आयुष कुमार तराई, कल्याणी चंद्रा, गणेश कुमार, अंशिका बानी, आयुषी बेलसर, दिव्यांश कुमार चौबे, आर्यन कुल्लू, जीतू साहू, हिमांशु साहू, शुभ शुक्ला व नवीन कुमार राजपूत सहभागिता करेंगे। अधिष्ठाता डॉ. आर. के. एस. तिवारी, वैज्ञानिक डॉ. एन.के.चौरे समस्त प्राध्यापक, वैज्ञानिक व कर्मचारियों ने छात्र- छात्राओं को श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी है।