बिलासपुर। कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के तहत ग्राम नवगवां बिल्हा में समूह चर्चा का लघु आयोजन किया गया। महिलाओं को विभिन्न खाद्य पदार्थ जैसे केला चिप्स, आलू चिप्स, अदरक कैंडी, केचअप, आचार आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जिससे उन्हें गृह निर्मित विभिन्न पदार्थों को बेचकर गृहस्थी चलाने में आसानी हो। डॉ. राजेश कुमार साह  के मार्गदर्शन में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में ईशान देवांगन, नवीन सिंह, हर्ष पटेल, मुकेश रजक, धनश्याम साहू, प्रियंका यादव, मीनाक्षी, मिताली, जागृति, जितेश, गीतेश, हिमांशु, हर्षित, मोगरा पटेल छात्र-छात्राएं व ग्रामवासी उपस्थित रहे।