बिलासपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 14 वर्ष बालिका राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खेल प्रतियोगिता  के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में कृतिका चौहान का चयन हुआ है।

    राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन कबीरधाम जिला में हुआ। इसमें कृतिका ने अच्छा प्रदर्शन किया। ग्राम बासीन निवासी श्यामलाल चौहान, रीना चौहान की पोती, जीतेन्द्र, बबीता चौहान की बेटी है कृतिका। उसकी छोटी बहन परिधि चौहान ने भी बेंगलुरु में आयोजित एमएलबी कप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। कृतिका के चयन पर बेसबाल कोच अख्तर खान, लखन देवांगन,अंकुर रजक, संदीप गहिरे, सौरभ सिंह ने हर्ष जताया है।