बीटीसी कॉलेज और  कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में किया प्रदर्शन

बिलासपुर । चोरभट्टी कला की महिला किसान प्रतिमा वस्त्रकार ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय बिलासपुर प्रक्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर खेतों में नैनो यूरिया व कीटनाशकों के छिड़काव का प्रदर्शन किया।
केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना के तहत ग्राम चोरभट्टी कला निवासी प्रतिमा वस्त्रकार को ड्रोन दिया गया है। सचिव कृषि एवं संचालक डॉ. सारांश मित्तर ने ड्रोन के संचालन और इससे होने वाली आय पर चर्चा की. उन्होंने बताया ड्रोन से छिड़काव करने से किसानों के कृषि लागत में कमी आती है। ड्रोन परियोजना किसानों के लिए भी बेहद उपयोगी है।

ये थे उपस्थित
ड्रोन जीवंत प्रदर्शन के अवसर पर अधिष्ठता डॉ. आर. के. एस. तिवारी, जी. के.निर्माम, मनोज कुमार चौहान, पी.डी. हतेश्वर,  डॉ. शिल्पा कौशिक सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।