कृषि महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

बिलासपुर । बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया ।


मुख्य अतिथि अधिष्ठाता डॉ. आर. के. एस. तिवारी ने भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा रखने, संविधान में वर्णित कर्तव्य एवं अधिकारों के निर्वहन की शपथ दिलाई। डॉ. तिवारी ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर उनका स्मरण किया ।


राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए  भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. टी.डी.पांडे, आर.के.एस. तोमर, गीत शर्मा, अजय टेगर, अर्चना केरकट्टा, युष्मा साव, यशवंत सिंह निराला, अमजद खान, सुनील वर्मा, पवन कौशिक एवं गोरेलाल थवाईत का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालक वैज्ञानिक अजीत विलियम्स ने किया । आयोजन में बड़ी संख्या में प्राध्यापक, वैज्ञानिक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

By MIG