केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन
महापौर निवास में कांग्रेस पार्षदो ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाएं
बिलासपुर। केंद्र सरकार की गलत नितियों और देश में तेजी से बढ़ती मंहगाई को लेकर आज शनिवार को प्रदेश व शहर कांग्रेस कमेटी के अवहान पर बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। महापौर के सरकारी आवस पर सुबह 1० बजे से दोपहर 12 बजे तक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी समेत कांग्रेसी पार्षद व कार्यकताã धरने पर बैठे रहें। इस दौरान महापौर रामशरण यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर में है। लोगों का रोजगार छूट रहा है। इसमें भी सरकार डीजल-पेट्रोल और खाद्य वस्तुओं का मूल्य बढ़ाकर अपनी जेब भर रही है। इसकी वजह से लोगों की बचत प्रभावित हो रही है। जनता को गरीबी में ढकेला जा रहा है। इस लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता अपने अपने घरों के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ तख्ती में स्लोगन लिखकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। देश में किसान विरोधी बिल पढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल तथा गैस के दामो में इजाफा होने से आज गरीब तबके के लोग परेशान है। गैस के दाम आज आंसू निकाल रहें है। जब से भाजपा आई है। पूरे देश में मंहगाई कमर तोड़ लाई। बहुत हो गई मंहगाई की मार अब बस करो मोदी सरकार। मंहगाई ने लोगो का जीना दुश्वार कर दिया है। आटा, तेल, दाल सहित आवश्यक वस्तुएं काफी महंगी हुई है। इससे लोगो का जिना मुहाल हो गया है। देश में मोदी जी के तरक्की का ये कैसा वार चल रहा हैं, जहां पेट्रेल और डीजल का दाम 1०० के पार चल रहा है। अंबानी अडानी के इसारे पर देश की मंहगाई डायन सबित हो रही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने अमीर और गरीब सरकार का अच्छा उदाहारण पेश किया है कि भाजपा गरीबो की नहीं बल्कि अमीरो की सरकार है। इस दौर में लोग दो वक्त की रोटी का इंतिजाम बड़ी मुश्किल से कर पा रहें है। तो वहीं करोना का कहर लगातार जारी है। जिसके कारण लोगो के उपर दोहरा भार पड रहा है। कांग्रेस ने आज के विरोध के माध्यम से केंद्र सरकार को होश में लाने के लिए संकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन की है। इसके बाद भी भाजपा की केंद्र सरकार कुंभकर्णी नींद से नहीं जागेगी तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, सीताराम जायसवाल, पुष्पेंद्र साहू, बजरंग बंजारे, जुगल किशोर गोयल,साई भास्कर, रविन्द्र सिंह, पार्षद सुरेश टंडन, श्याम पटेल, परदेशी राज, रामप्रकाश साहू, इब्राहिम खान, कु.स्वर्णा शुक्ला, सूरज मरकाम, लाला यादव, मनीष गढ़ेवाल, सहित समस्त कांग्रेसी पार्षदो ने प्रदर्शन किया।

