अरपा अर्पण महाअभियान समिति से जुड़ 50 से अधिक डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मचारी उगा रहे हरियाली

बिलासपुर। पैधे तो सब लगा देते है लेकिन उसे सहेज कर उसे जीवित रखना सब के बस की बात नहीं। लेकिन शहर के कुछ युवाओ ने अब हरियाली की बहार लाने की ठान ली हैं। लगातर 5 वर्षों से ये अरपा नदी के तट पर जिसे लोग रेतीला पथरीला और बंजर समझते थे उसमे हरियाली लाते हुए 7000 पौधे ऊगा डाले। इस संस्था का नाम अरपा अर्पण महाअभियान समिति हैं। जिसमे अस्पतालों में मरीजो के सेवा करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शहर के डॉक्टर सहित 50 से अधिक युवा जुड़े हुए हैं। इन्होंने ने अरपा नदी के किनारे कोनी, तुर्काडीह पुल के पास पौधरोपण कर रहे है। साथ ही अपने लगाए एक-एक पौधे को जीवित कर विशाल वृक्ष का रूप देने हर रविवार को शहर से तुर्काडीह तक सुबह 6 बजे से पहुँच कर उन पौधों को बच्चो की तरह सहेजते हुए उन्हें पानी देते हैं। संस्था के संस्थापक श्याम मोहन दुबे ने बताया कि उनकी संस्था अरपा नदी के किनारे ज्यादा से ज्यादा वृक्ष उगाना चाहती हैं। ताकि आने वाली पीढ़ी को हरियाली मिल सके। इस उद्देश्य से साथियो के साथ मिल कर अरपा नदी में पौधे लगाने लगे। जो अब वृक्ष का रूप ले रही हैं। प्रकृति को संतुलित रखने के लिए वृक्षो का होना जरूरी हैं इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौध रोपण अवश्य करना चिए।


0 शहर में पेड़ो की अंधाधुन कटाई तो नदी किनारे हरियाली लाने का संकल्प
श्याम मोहन दुबे ने बताया कि बिलासपुर शहर में पहले बहुत हरियाली हुआ करती थीं। लेकिन शासन के योजनाओ को मूर्त रूप देने प्रशासन ने हरे भरे पेड़ो की बलि चढ़ा दी। अंधाधुंद पेड़ो की कटाई होने लगी। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लींक रोड़ से सैकड़ों हरे भरे पेड़ो को काट दिया गया। उस समय प्रशासन ने 1 पेड़ की जगह 10 पेड़ लगाने का वादा किया था लेकिन एक भी पौधे नही लगाए। जिसके बाद ही संस्था के सदस्यों ने संकल्प लिया कि अब वो अरपा नदी के तट पर पौधे लगाएंगे और हरियाली लाने का प्रयास करेंगे । क्योंकि शहर के किसी मार्ग में पौधे लगाएंगे तो उसे फिर किसी न किसी बहाने से काट दिया जाएगा लेकिन सायद नदी किनारे पौधे लगेगी तो ये लम्बे समय तक सुरक्षित बचे रह सकते हैं।

0 एक लाख पौधों को अरपा नदी के तटों पर रोपीत कर वृक्ष बनाना का उद्देश्य

समिति के सदस्यों ने बताया कि अरपा अर्पण महाअभियान द्वारा निरंतर पॉच वर्षों से अरपा नदी के तटों पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य है जल स्तर को उपर लाना , बिलासपुर में हरियाली के साथ साथ तापमान में गिरावट व बारिश होने की संभावनाओं को बढ़ाना । महाअभियान का उद्देश्य एक लाख पौधों को अरपा नदी के तटों पर रोपीत कर वृक्ष बनाना है। इसमे जगजीत , आर. सी. वर्मा , डॉ. आर. जोशी , जय , विठ्टल , अमितरंजन पाण्डेय , आरती , वर्षा , चारू , अनिल यादव , पराग अनिल मिश्रा , आयॉश , चिकु , अनुराग मिश्रा, मनिष पुरी , अभिषेक ठाकुर , प्रकाश तिवारी , दिग्विजय पाठक, बसंत जायसवाल, संजय जायसवाल, आशुतोष शर्मा, अमितरंजन पॉडेय सहित अन्य सदस्य सेवा दे रहे हैं।