बच्चों को दी ज्ञानवर्धक किताबें


बिलासपुर। यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया की बिलासपुर इकाई ने लाइब्रेरी मूवमेंट के जनक पी एन पनिकर की स्मृति में रीडर्स डे मनाया।
देवनगर स्थित आनंद मार्ग स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पंचतंत्र , चंपक, हितोपदेश , तेनालीराम आदि ज्ञानवर्धक कहानियों की किताबें दी गई । स्कूल में लाइब्रेरी की स्थापना कर यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया की बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ भास्कर चौरसिया ने बच्चों को किताबें पढ़ने को प्रोत्साहित किया । रिटायर्ड कमांडर संदीप मुरारका ने बच्चों को डिफेंस सेवा के लिए तैयारी की जानकारी दी। किताबों से प्राप्त ज्ञान की महत्ता भी बताई ।

शैलैष शुक्ला ने बच्चों को प्रोत्साहित करते कहा शिक्षा से जीवन का सार मिलता है। हम देश के विकास में भागीदार बनते हैं। सभी को अच्छे से अच्छा शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है।
कार्यक्रम में आचार्य चितप्रभाननंद, राजेश कुमार गुप्ता, मंसूर खान, डी पी सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।