मस्तुरी के पचपेड़ी, वेदपरसदा और किरारी में की कार्रवाही एक अवैध एक्स-रे भी सील किया
बिलासपुर। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने मस्तुरी क्षेत्र में संचालित अवैध नîसग होम व झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे तीन झोलाछाप डॉक्टरों की क्लिनिकों को सील कर दिया। यह कार्रवाई नर्सिंग होम एक्ट के तहत की गई। टीम में डॉ. अनिल श्रीवास्तव,डॉ. मनीष श्रीवास्तव और डॉ. सौरभ शर्मा शामिल थे। उन्होंने बताया मस्तुरी ब्लॉक में एक बंगाली डॉक्टर के इलाज से एक वृद्ध की मौत हो गई थी जिसकी शिकायत उसके पुत्र ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से की थी। सीएमएचओं डॉ. प्रमोद महाजन के निर्देश पर शुक्रवार को नर्सिंग होम एक्ट की टीम निरीक्षण के लिए मस्तुरी क्ष्ोत्र पहंुची यहां पचपेड़ी में अवैध रुप से सांई क्लीनिक संचालित होना पाया गया। क्लीनिक का संचालन डॉ. सनत साहू द्बारा नर्सिंग होम में बिना पंजीयन के होना पाया गया। डॉ. की योग्यता बीएचएमएस (होम्योपैथी) है। लेकिन वह एलौपैथी पद्धति से इलाज कर रहा था। क्लीनिक में एलौपैथी दवा भी पाई गई साथ ही क्लीनिक में अवैध रुप से एक्स-रे मशीन रखकर मरीजों का एक्स-रे किया जा रहा था। टीम ने कार्रवाही करते हुए क्लीनिक को सील बंद कर दिया। इसके बाद टीम ग्राम वेदपरसदा में एक बंगाली डॉक्टर की शिकायत मिलने पर वहां पहंुची लेकिन टीम के पहंुचने से पहले ही बंगली डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया था। तब टीम ने वेद परसदा में एक झोलाछाप डॉ.सूरज प्रसाद साहू को प्रेक्टिस करते पाया उसके क्लीनिक में भारी मात्रा में एलौपैथी दवाईयों का भंडारण पाया। इसी तरह ग्राम किरारी में भी एक झोलाछाप को अवैध प्रेक्टिस करते पाया इन दोनो के क्लीनिक पर कार्रवाही करते हुए सील कर दिया गया। इस तरह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मस्तरी क्ष्ोत्र में तीन अवैध क्लीनिक पर कार्रवाही करते हुए सभी को सील कर दिया। -० जिले में 5०० से अधिक झोलाछाप जिले में 5०० से अधिक झोलाछाप डॉक्टर, है फिर भी शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग केवल एक दो जगह में ही कार्रवाई कर रही है। सभी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अपंजीकृत झोलाछाप डॉक्टरों और उनकी अवैध क्लीनिक बेख़ौफ गुलजार है, यहां सुबह शाम ईलाज कराने लोगों की भीड़ लगती है। कई क्ष्ोत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से मरीजों को अपनी जांच से हाथ धोना पड़ गया है इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग कभी कभार शिकायत के आधार पर कार्रवही कर रही है। जिसके कारण जिले में इनकी संख्या लगातार बड़ रही है। -० वर्जन…… मस्तरी क्षेत्र से लगातार झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायत मिल रही थी। टीम गठित कर निरीक्षण के लिए भ्ोजा गया था इस दौराना तीन अवैध क्लीनिक पर कार्रवाही करते हुए सील बंद कर दिया गया। डॉ.प्रमोद महाजन सीएमएचओ।