बिलासपुर। सकरी-कोटा मार्ग में बीमार हालत में सड़क किनारे पड़ी विक्षि’ महिला को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विभाग के सचिव बृजेश राय के निर्देश पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां महिला की इलाज चल रहा है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
कोटा मार्ग में एक महिला बीमार हालत में पड़ी थी। उस अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस की डॉयल 112 को फोन कर सूचना दी गई। लेकिन पुलिस की टीम मदद करने नहीं पहुंची। महिला की स्थिति गंभीर हो गई थी। इस बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विभाग के सचिव बृजेश राय को विक्षि’ महिला के बारे में पता चला। उन्होंने सकरी टीआई को निर्देश दिए कि विक्षि’ महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विभाग के वकील और पुलिस की टीम द्बारा विक्षिप्त महिला को ऑटो में बिठाकर सिम्स लेकर पहुंचे। वहां महिला को भर्ती कराया गया। सिम्स के डॉक्टरों की टीम महिला की इलाज कर रही है।