बिलासपुर। नगर निगम सीमा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने वाले 20 लोगो को भवन शाखा ने नोटिस जारी किया है। वहीं 58 लोगो को और नोटिस दिया जाएगा। मोपका, सकरी, तिफरा, सिरगिट्टी, कोनी अन्य जगहों पर नगर निगम इंजिनीयर द्बारा अवैध प्लॉटिंग सर्वे किया जा रहा है। नगर निगम सीमा में शामिल एक नगर पालिका दो नगर पंचायत और 15 गांव में अवैध प्लॉटिंग करने वालों की बाढ़ आ गई है। जिसकी शिकायत लगातार नगर निगम में किया जा रहा है। महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन आठों जोन के जोन कमीशनर और इंजिनियरों की मिटींग बुलाकर नगर निगम में शामिल गांव नगर पंचायतों में अवैध प्लॉटिंग में जांच करने के निर्देश दिए इंजिनीयर सुरेश शर्मा ने बताया 20 लोगों को सर्वे के बाद नोटिस जारी कर जमीन से संबंधि समस्त दस्तावेज निगम के भवन शाखा में जमा करने के निर्देश दिए वहीं 58 प्लॉटिंग का सर्वे किया जा रहा है।

इनको दिया गया नोटिस
लोरिक यादव दो मुहानी, अनिल शुक्ला घुरु, संतोष कौशिक घुरु, किशन लाल मंगला, मधुरी पांडेय मंगला, संजीता वाधवा सकरी, अनिल साहू मंगला, अराधना रॉय अमेंरी, रामखिलावन कोरी सकरी, रामलाल कश्यप मंगला, सरीता बजाज जरहाभाठा, मेसर्स श्री राम गुरु बिल्डर्स कोलोनाइजर प्रा.लि. अयोध्या नगर, बहोरन यादव दो मुहानी, होरीलाल कश्यप दो मुहानी संतोष

वाधवानी तोरवा, मोहम्मद हबीब एव हनीफ तोरवा, शलैश ईटकरे निलेश ईटकरे तोरवा, नारायण दास मोहनदास तोरवा, जगदीश, राजाराम, शादीलाल एवं रतिबा, रवि हाइट्स के पीछे नरेन्द्ग मोटवानी मोपका को नोटिस जारी किया गया।
अब तक सर्वे में 78 अवैध प्लॉट की जानकारी मिली
नगर निगम के भवन अधिकारी जीएस ताम्रकार ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग वाले 20 लोगो को नोटिस जारी किया गया है। इनसे इनके प्लॉट का खसरा नंबर मांगा गया है। इसके बाद आगे कि कार्रवाही कि जाएगी। अब तक सर्वे में 78 अवैध प्लॉट की जानकारी मिली है। सभी को बारीबारी नोटिस जारी कि जाएगी।