चार जिलों के हजारों युवा होंगे शामिल

देवेन्द्र कुमार जैन

भोपाल। मोतीलाल नेहरु स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में अग्निवीर सैनिकों की भर्ती रैली में 4 जिलों के 4221 आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया के लिए काल लेटर जारी किए गए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, विदिशा जिले के 2721 युवाओं का  लंबाई और अन्य कागजात जांच किए गए। उसके बाद युवाओं की दौड़ शुरू हुई लगभग 200 के ग्रुप में युवाओं को दौड़ हुई। दौड़ में चयनित 189 युवाओं का सेना के डॉक्टर ने  मेडिकल जांच कर दस्तावेजों के वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की गई। ग्राउंड टेस्ट में पास अभ्यर्थियों को लिखित एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। गुरुवार को भी 5 हजार युवाओं को भर्ती प्रक्रिया के लिए कार्ड जारी हुए है जिसमें अलग- अलग जिले के प्रतिभागी  शामिल होंगे।

रात में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया हर रोज रात 10 बजे के बाद शुरू होगी, प्रात: 8 बजे तक शारीरिक परीक्षा प्रक्रिया पूरा किया जाएगा। जो अभ्यर्थी दौड़ में पास हो गए है उन्हे दो दिन रुकने की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही भर्ती स्थल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जिला प्रशासन के द्वारा व्यवस्था की गई है। आवेदको के लिए नाश्ते के स्टाल भी लगाए गए है जहां कम कीमत पर नाश्ता उपलध कराया गया है।