बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के छात्र देवराज का चयन “युवा विजन इंडिया” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक (State Coordinator) के रूप में किया गया है।
युवा विजन इंडिया के भर्ती निदेशालय (Recruitment Directorate) द्वारा जारी सूचना में देशभर से चयनित ग्यारह उत्कृष्ट उम्मीदवारों में छत्तीसगढ़ से देवराज का नाम शामिल है। देवराज को छत्तीसगढ़ राज्य में युवा विजन इंडिया की विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता अभियानों के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
युवा विजन इंडिया (Youth Vision India) एक राष्ट्रीय स्तर की युवा संगठनात्मक संस्था है जो देशभर में युवाओं को सामाजिक नेतृत्व, जन-जागरूकता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कौशल विकास के क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती है।
