मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय सिलवानी में हुई रंगोली प्रतियोगिता
देवेन्द्र कुमार जैन
सिलवानी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पिंकी प्रजापति के द्वारा स्वामी विवेकानंद की बनाई गई रंगोली पहला पुरस्कार मिला।

शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय सिलवानी में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। जिसमें पिंकी प्रजापति द्वारा स्वामी विवेकानंद की बनाई गई आकर्षक रंगोली को सर्वसम्मति से प्रथम पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी पिंकी को प्रथम पुरस्कार की ट्राफी प्रदान की गई। इस मौके पर सिलवानी शिक्षा समिति नगर अध्यक्ष वार्ड 15 के पार्षद प्रदीप कुशवाह , प्राचार्य सोनल नामदेव सहित शिक्षक उपस्थित रहे।
