केन्द्रीय जेल भोपाल से हुआ जागरूकता अभियान का आगाज


देवेन्द्र कुमार जैन

भोपाल. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एसपीएस बुन्देला ने कहा जेल निरूद्ध बदियों से चर्चा करते हुए कहा न्याय पाने का अधिकार सभी को है, उसके लिए आवश्यक है कि जेल बंदी अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें. एक अच्छे नागरिक की तरह अपना जीवन निर्वहन करें।

विधिक जागरूकता एवं जेल बंदियों के संबंध में जानकारी संकलित करने केन्द्रीय जेल भोपाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल का विशेष जागरूकता अभियान शुरू। अभियान 13 नवम्बर तक चलेगा. अभियान अंतर्गत केन्द्रीय जेल में निरूद्ध विचाराधीन एवं दण्डित बंदियों से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व कोर टीम व फील्ड टीम के सदस्य अधिवक्ता, विधि विद्यार्थियों द्वारा वन टू वन साक्षात्कार एवं चर्चा कर नालसा द्वारा निर्धारित प्रारूप में 570 बंदियों की जानकारी संकलित की. जेल बंदियों की समस्याओं को भी जाना गया जेल बदियों की समस्याओं का उक्त अभियान अंतर्गत त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अधिवक्ता, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी व केरियर लॉ कॉलेज के विधि विद्यार्थी उपस्थित रहे।

13 नवंबर तक चलेगा अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल द्वारा 1 से 13 नवंबर तक नालसा मॉड्यूल मेगा केम्प, एक्सीबिशन, नुक्कड़ नाटक, स्कूल, कॉलेज, जनपद पंचायत, ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर एवं महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनपद सचिव तथा नगर पालिका एवं निगम के जोन प्रभारियों के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक प्रसारित की जाएगी।