मध्य प्रदेश से लाकर बेची जा रही थी शराब। आबकारी टीम ने तीन अलग-अलग गांव में की कार्यवाही।
पेंड्रा। जिले में शराब को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई हैं। जिसमें मध्य प्रदेश से लाकर शराब बेची जा रही थी। वहीं आबकारी टीम ने तीन अलग-अलग गांव में कार्यवाही की है। वही कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही डोमन सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी बिलासपुर टी पी भुसाखरे, जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश पाल के मार्गदर्शन में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अन्य प्रांत की मदिरा परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है| इसी तारतम्य में आज रात्रि गस्त के दौरान मुखबीर सूचना पर मरवाही क्षेत्र के ग्राम करगीकला में आबकारी टीम द्वारा दबिश दी गई। वहीं आरोपी सुनील साहू के संज्ञान आधिपत्य से घर के पीछे बाड़ी के गड्ढ़े में गड़ा कर रखे 13 पाव blue chip and 12 पाव masala Miranda flavour कुल 25 पाव म. प्र. में निर्मित एवं विक्रय हेतु वैध मदिरा बरामद की गई।

छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2011 के तहत आरोपी सुनील साहू के विरुद्ध धारा 34(1) , 36 का प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी कार्यवाही कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही डोमन सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी बिलासपुर टी पी भुसाखरे, जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश पाल के मार्गदर्शन में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अन्य प्रांत की मदिरा परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है| इसी तारतम्य में आज प्रातःकालीन गस्त के दौरान मुखबीर सूचना पर ग्राम धनपुर में आबकारी टीम द्वारा दबिश दी गई |आरोपी मुकेश कुमार सोनी के संज्ञान आधिपत्य से घर के एक कमरे में बने चैम्बर से 2 पेटी 96 नग पाव गोआ विस्की म. प्र. में निर्मित एवं विक्रय हेतु वैध मदिरा बरामद की गई ।

|छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2011 के तहत आरोपी मुकेश कुमार सोनी के विरुद्ध धारा 34(1) (क) ,34(2), 36 59(क) का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। साथ ही तीसरी कार्यवाही में कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही डोमन सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी बिलासपुर टी पी भुसाखरे, जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश पाल के मार्गदर्शन में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अन्य प्रांत की मदिरा परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध सघन चलाया जा रहा है| इसी तारतम्य में आज रात्रि गस्त के दौरान मुखबीर सूचना पर मरवाही क्षेत्र के ग्राम दानिकुंडी में आबकारी टीम द्वारा दबिश दी गई |आरोपी सुषमा साहू के संज्ञान आधिपत्य से घर के पीछे कचरे के ढेर में रखे 20 पाव Royal Stag and 5 पाव McDowell’s No.01 कुल 25 पाव म. प्र. में निर्मित एवं विक्रय हेतु वैध मदिरा बरामद की गई |छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2011 के तहत आरोपी सुषमा साहू के विरुद्ध धारा 34(1)(क), 36 का प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त कार्यवाही में वृत्त पेंड्रा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक(परि.)
दीपक सिंह ठाकुर, आबकारी आरक्षक विमल सनाड्य, धनेश्वर राव मगर , लक्ष्मी खांडे व आबकारी वाहन चालक जलेश्वर निषाद की प्रमुख भूमिका रही। उक्त कार्यवाही में वृत्त पेंड्रा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक(परि.)
दीपक सिंह ठाकुर, आबकारी आरक्षक विमल सनाढय, धनेश्वर राव मगर, लक्ष्मी खांडे, गौरी शंकर राठौर व आबकारी वाहन चालक जलेश्वर निषाद की प्रमुख भूमिका रही।
