रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी की घटना
रतनपुर। नशे की हालत में भाई और बहु की गाली गलौज कर पिटाई कर दी इससे भी मन नहीं भरा तो घर के सामान बिखेर दिए टीवी और पंखा को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया. पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। महिला
रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोड़ी निवासी सोनी रोहिदास का पति रामप्रसाद रतनपुर स्थित सावन स्वीट्स रतनपुर में काम करता है। गुरुवार की रात 9 बजे ड्यूटी खत्म होने पर राम प्रसाद घर लौटा। इसी समय उसका बड़ा भाई शिवप्रसाद नशे में आया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट की. बीच बचाव करने पर सोनी की भी पिटाई कर दी। घर के सामान, टी.वी. व पंखा को जमीन पर पटककर तोड़फोड़ कर नुकसान कर अपने घर चला गया। शुक्रवार 2 सितम्बर को सुबह 10 बजे फिर घर के पास आकर गाली गलौज कर मारपीट किया। मारपीट से सोनी के बांये हाथ की कलाई, पीठ, व राम प्रसाद के दोनों पैर के घुटना, दोनों हाथ की बांह में चोट लगी है। मामले की शिकायत सोनी ने रतनपुर थाने में दर्ज कराई है इस पर एक रतनपुर थाना पुलिस ने आरोपी शिवप्रसाद रोहिदास के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 427, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
