सागर, मध्यप्रदेश हो रहा आयोजन
कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के हैं छात्र
बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के बीएससी (कृषि) तृतीय वर्ष के छात्र सीनियर अंडर ऑफिसर विवेक सिंह राजपूत का चयन 27 अगस्त से सागर, मध्यप्रदेश में आयोजित थल सेना कैंप के लिए हुआ है ।
7 सीजी बटालियन एनसीसी बिलासपुर के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय की एनसीसी इकाई का कैडेट विवेक सिंह राजपूत सीवी रमन विश्वविद्यालय, कोटा में 22 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित एनसीसी के कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप; 1 अगस्त से 8 अगस्त तक थल सेना कैंप फेस – I 19 अगस्त से 26 अगस्त तक थल सेना कैंप फेस – II में आयोजित सैन्य गतिविधियों की टेंट पीचिंग तथा बाधा दौड़ प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सागर, मध्यप्रदेश में एनसीसी के इंटर ग्रुप कंपटीशन हेतु चयनित हुए हैं ।

कृषि महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रोशन परिहार के नेतृत्व व अधिष्ठाता डॉ. आर. के. एस. तिवारी के मार्गदर्शन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर का प्रतिनिधित्व कर विवेक महाविद्यालय, विश्वविद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया है। विवेक की सफलता पर समस्त प्राध्यापक, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने हर्ष जताया है।
