महापौर रामशरण यादव ने सौंपा नियुक्ति पत्र

बिलासपुर। असामायिक निधन के बाद निगम कर्मियों के पांच आश्रितों को नगर पालिक निगम बिलासपुर में अनुकंपा नियुक्ति दी गई। महापौर रामशरण यादव ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
  महापौर रामशरण यादव ने आश्रितों से कहा की सेवा के दौरान मन लगाकर काम करें. संस्थान को अपना परिवार समझ के उसकी प्रगति में अपना योगदान दें। सभापति शेख़ नजीरूद्दीन ने कहा इस पद पर आश्रितों का अधिकार था, जो आज उन्हें मिल गया, इससे निगम की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर एमाईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, मनीष गढ़ेवाल एवं अपर आयुक्त राकेश जायसवाल एवं मुख्य अभियंता सुधीर गुप्ता उपस्थित रहें।

इन्हें मिली अनुकंपा नियुक्ति

प्रकाश यादव, विनीता कौशिक, विकास कुमार मलिक, नरेंद्र कुमार कौशिक को सहायक राजस्व निरीक्षक व
मनीष सोनवानी को स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त पत्र जारी किया गया।

17 को अनुकंपा और 54 कर्मचारियों को मिल चुकी है पदोन्नति

पूर्व में 17 पात्र लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान दी गई है। अनुकंपा नियमों के तहत आश्रितों को नौकरी प्रदान करने के लिए महापौर यादव ने त्वरित गति से कार्रवाई के निर्देश दिए गए है. उनके कार्यकाल में अब तक 22 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। 54 कर्मचारियों को पदोन्नति भी मिली है।