अक्ती पर बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय में हुए विविध आयोजन
बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर (छ.ग.) में “अक्ती तिहार” पर भाषण, कविता पठन, कृषि प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता का विषय “हमारी संस्कृति हमारी धरोहर”, कविता पठन “अक्ती त्यौहार पर”, रंगोली “छत्तीसगढ़ की संस्कृति में अक्ती तिहार का महत्व”, निबंध लेखन “देश की भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवगत कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी” व कृषि प्रश्नोत्तरी में कृषि से संबंधित प्रश्न थे। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.आर. के. शुक्ला, डॉ.एन.के. चौरे, डॉ. टी.डी. पांडे एवं डॉ. ए.के. अवस्थी की चार सदस्य समिति ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अंकित दुबे रहे, उमर भान व भीष्म कुमार क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कविता पठन में आकांक्षा गुप्ता प्रथम, शिवम सोनी द्वितीय व संकेत कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः संकेत कौशिक, शैलेंद्र पाल तथा सचिंद्र कुमार गुर्जर ने प्राप्त किया। कृषि प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान संयुक्त रुप से यश साहू तथा सुधा लक्ष्मी, द्वितीय स्थान उमर भान तथा भीष्म कुमार एवं तृतीय स्थान संगीता, शिवम सोनी तथा संकेत कौशिक ने प्राप्त किया।
अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. तिवारी की अध्यक्षता में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आयोजन में अजीत विलियम्स, अजय टेगर, दिनेश पांडे, अर्चना केरकेट्टा, युष्मा साव एवं आशुतोष दुबे का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



