साइंस कॉलेज मैदान बिलासपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला 2022 शुरू

बिलासपुर। कृषि विभाग, किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साइंस कॉलेज मैदान बिलासपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला 2022 का डॉ. गिरीश चंदेल कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने अवलोकन किया।

कृषि समृद्धि मेले में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से राज्य भर के संबंद्ध 27 कृषि विज्ञान केंद्रों, बै. ठा.छे.कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर, राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला, बिलासपुर, कृषि महाविद्यालय रायपुर ; एसजी कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर, उद्यानिकी महाविद्यालय, जगदलपुर व राजनांदगांव, प्लांट मॉलेक्युलर बायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग, कृषि महाविद्यालय रायपुर, आरएमडी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अंबिकापुर एवं आलू एवं फल अनुसंधान केंद्र, मेनपाट, आरकेवी व्हाय रफ्तार एग्रीबिजनेस इनक्यूबेटर, कृषि महाविद्यालय रायपुर ने विश्वविद्यालय द्वारा विगत 3 वर्षों में विकसित नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी विभिन्न स्टालों के माध्यम से राज्यभर के जिलों से मेले में सम्मिलित अन्नदाता कृषक बंधुओं को उपलब्ध कराया।

कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक नित्य नए अन्वेषण एवं नवाचार के माध्यम से राज्य में कृषि को समृद्ब बनाने हेतु कृषि मेले के माध्यम से किसानों को कृषि की नई तकनीकों से अवगत करा कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहे हैं। इस अवसर पर आनंद मिश्रा, सदस्य प्रबंध मंडल, डॉ. आर.के. बाजपेई, अनुसंधान विस्तार सेवाएं, डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, सह संचालक अनुसंधान,  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर छ.ग., डॉ.आर.के.एस. तिवारी, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय बिलासपुर, विभिन्न कृषि महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व कर्मचारी उपस्थित थे।