बिलासपुर। लॉ के स्टूडेंट्स ऑफलाइन परीक्षा का विरोध करते हुए अटल यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा मचाया। बुधवार दोपहर को अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी का घेराव कर विधि संकाय के छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि यूनवर्सिटी की लेटलतीफी के चलते छात्रों का एक सेमेस्टर पहले से लेट हो गया है। ऐसे में जल्दी परीक्षाएं लेने अगला सेमेस्टर शुरू करने की आवश्यकता है। छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन परीक्षाएं लेने की मांग की। यूनिवर्सिट के कुलपति आचार्य एडीएन वाजपेयी ने दूसरे यूनविर्सटी की तरह छात्र हित में निर्णय लेने का भरोसा दिलाया था। शाम तक कानून के छात्रों की जीत हुई। यूनिवर्सिटी ने विधि संकाय के सेमेस्टर परीक्षा को ऑनलाइन लेने का आदेश जारी कर दिया।

पदाधकारियों ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के अधीन छह लॉ कॉलेज संचालित हैं, जहां तकरीबन 2००० हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। पिछले दो साल से कोरोना के चलते कॉलेजों में ठीक से क्लासेस नहीं हुई है। इधर, यूनिवर्सिटी की लेट लतीफी और परीक्षा की तैयारी नहीं हो पाने के कारण उनका एक सेमेस्टर पिछड़ गया है। ऐसे में जल्दी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सेमेस्टर को शेड्यूल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर ऑफलाइन के बजाए ऑनलाइन परीक्षाएं लेने की मांग की। यूनिवर्सिटी ने भी शाम तक आदेश जारी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से मार्च के पहले सप्ताह में विधि संकाय की सेमेस्टर परीक्षा कराने का आदेश जारी किया है।