कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र का पर्व


बिलासपुर। 73वें गणतंत्र दिवस पर प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. आर.के. शुक्ला ने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में ध्वजारोहण किया।

प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. शुक्ला ने कहा जो आजादी हमें मिली है, इसमें सभी धर्मो, समूह, वर्गों ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कुर्बानी दी है। कुछ देशभक्त ऐसे भी हुए है जिन्होंने अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। आज हम गणतंत्र के महत्व को समझें। हम हर क्षेत्र चाहे वह शिक्षा हो, खाद्यान्न उत्पादन का या नवीन तकनीकी का हो सब में निरंतर प्रगति कर रहे हैं। आज का दिन संकल्प का दिन है, जिसके लिए सभी को संकल्पित होकर देश के विकास का मार्ग प्रशस्त करना होगा। देश में हरित क्रांति लाकर हम सबको भोजन देने में सफल हुए हैं, श्वेत क्रांति के द्वारा दुग्ध उत्पादन में आगे आए हैं, वही नील क्रांति के जरिए मत्स्य उत्पादन में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं । हमारी सोच और कार्य हर क्षेत्र में सकारात्मक हो ऐसी सोच और जज्बा जनचेतना जागृत कर हमें देश के नागरिकों में लाना होगा ।

डॉ. आर.के. शुक्ला डॉ.दिनेश पांडे, लेफ्टिनेंट रोशन परिहार, अमीषा पटेल, धृति परिहार अन्य छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। डॉ. शुक्ला ने चोर भट्टी स्थित राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला में भी ध्वजारोहण किया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बिलासपुर को “कृषि विश्वविद्यालय आपके द्वार” के आयोजन पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर व फिल्डमैन सुनील कुमार वर्मा को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के रूप में चयनित होने पर कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट रोशन परिहार ने किया । इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर के प्राध्यापक, वैज्ञानिक गण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।