बिलासपुर । बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में मां सरस्वती के प्रकटोत्सव का पर्व “बसंत पंचमी” हर्षोल्लास से मनाया गया।

अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. आर. के. एस. तिवारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, छात्र-छात्राओं व कर्मचारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे l