सुहेला थाना पुलिस की कार्रवाई
भाटापारा । सुहेला पुलिस ने कार्रवाई कर शराब कीअवैध बिक्री के 6 प्रकरण दर्ज किया वहीं 5 Mv Act प्रकरण में समन शुल्क 5000 रुपए वसूल किया।
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा बलौदाबाजार द्वारा थाना क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने प निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिए थे । सुहेला थाना प्रभारी ओमप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई की जा रही है । रविवार को मुखबिर की सूचना पर अलग अलग जगहों पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें आरोपी जसपाल सिंह जांगडे पिता रेशमलाल जांगडे उम्र 27 वर्ष ग्राम मोहरा थाना सुहेला के द्वारा ग्राम मोहरा पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिला
आरोपी जसपाल के कब्जे से 22 पाव देशी मसाला शराब 3.960 बल्क लीटर कीमती 2420 रुपये एवं शराब बिक्री रकम 300 कुल जुमला 2720 रूपये को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी दशरथ बंजारे पिता समारू बंजारे 24 वर्ष द्वारा ग्राम बासीन प्रवेश द्वारा के पास शराब की अवैध बिक्री करते मिले आरोपी के कब्जे से 45 पौवा देशी मंदिरा मसाला शराब 8.10 बल्क लीटर कीमती 4950 रूपये को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
तीसरे प्रकरण में आरोपी अश्वनी महिलांग पिता शत्रुहन महिलांग 27 वर्ष द्वारा ग्राम हिरमी मुक्ती धाम के पास शराब की अवैध बिक्री करते मिले. आरोपी के कब्जे से 35 पौवा मंदिरा मसाला शराब मात्रा 6.300 बल्क बल्क लीटर शराब एवं मो सा हीरा होण्डा स्पेलण्डर CG22AB8765 को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
चौथे 4 प्रकरण में आरोपी गिरीवर प्रसाद वर्मा पिता समारू लाल वर्मा 58 वर्ष साकिन मोहरा थाना सुहेला द्वारा ग्राम हिरमी ट्रक यार्ड के पास शराब की अवैध बिक्री करते मिले आरोपी के कब्जे से 35 पौवा मंदिरा मसाला शराब मात्रा 6.300 बल्क बल्क लीटर शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
5 वें प्रकरण में आरोपी मनीशंकर जांगडे पिता चरनूदास 34 साल साकिन सरकीपार द्वारा अपने ढेला में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा चखना पानी डिस्पोजल गिलास उपलब्ध कराकर शराब पि लाते पकड़ा गया। एक 1पाव में 90ml देशी मसाला शराब व दो नग डिस्पोजल गिलास शराब गंधयुक्त को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
6 वें प्रकरण में आरोपी भागवत टंडन पिता फोटकू टंडन 39 साल साकिन सरकीपार द्वारा अपने ढेला में लोगों को शराब पीलाने की सुविधा चखना पानी डिस्पोजल गिलास उपलब्ध कराकर शराब पिलाते पकड़ा गया.एक 1पाव में 90ml देशी मसाला शराब, एवं दो नग डिस्पोजल गिलास शराब गंधयुक्त को जप्त कर गिरफ्तार किया गया ।
Mv Act प्रकरण में 5000 रूपये का चालान किया गया कार्रवाई में सुहेला थाना प्रभारी ओमप्रकाश त्रिपाठी ,प्रआर संतोष वर्मा,प्रआर भीमकुमार साहू, दिलीप टोप्पो, मं,आरक्षक शिवशंकर कुर्रे, प्रशांत दिवान चन्द्रकांत कुर्रे, अश्वनी पैकरा, सहदेव पटेल, रवि प्रकाश कंवर सत्य पैकरा हीरामिलन रात्रे की भूमिका रही।

