पुलिस रेगुलेशन के पैरा 703 की कार्रवाई
भाटापारा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन में भाटापारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में भाटापारा पुलिस अनु विभाग में रिकॉर्ड नष्टीकरण की कार्रवाई की गई।
पुलिस रेगुलेशन के पैरा 703 के आधार पर जिले के थानों में रखें अभिलेख जो पुराने व जीर्ण क्षीर्ण हो गए थे उनकाे नष्ट किया गया। थाना भाटापारा शहर, थाना भाटापारा ग्रामीण, थाना सोहेला, थाना सिमगा और अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भाटापारा में रखे रिकॉर्ड जो 10 साल या उससे पुराने हो गए थे को नष्ट किया गया। अभिलेखों में रोजनामचा, केस डायरी, विभिन्न रजिस्टर आदि को नष्ट किया गया।

