शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिमतरी बिल्हा में हुआ आयोजन
बिल्हा । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिमतरी बिल्हा में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।
शहीद वीर नारायण रोवर कू ने स्वामी विवेकानंद को याद किया। प्राचार्य डॉ. मीना सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। शत्रृहन प्रसाद दीक्षित ने रोवरों को विवेकानंद के कहे मार्गं पर चलने कहा।
रोवर लीडर डा. प्रदीप ने विवेकानंद के कहे गए वाक्य उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए से युवाओं का हौसला बढ़ाया। राज्यपाल से सम्मानित रोवर महेंद्र टंडन ने संयम व नियम के साथ चलने कहा. इस अवसर पर हरनारायण दुबे, संतोष लता अग्निहोत्री, एम ललिता, संध्या पटेल, सुरेश कौशिक, कविता बघेल, अजय भास्कर, शुभम कैवर्त, जय कवर के साथ रोवर व रेंजर उपस्थित रहे।

