ट्रेन में वापसी के दौरान मध्यप्रदेश के पास लग गई आग, तो साहस दिखाई उसलापुर में समाज के सदस्यों ने किया स्वागत


बिलासपुर। बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज पंजीयन क्रमांक 3738 के युवाओ के लिए प्रेरणा स्रोत अंतर्राष्ट्रीय तलवार खिलाडी हरिहर सिह राजपूत इटली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय तलवार स्पर्धा में शामिल होकर स्वदेश लौटे जिनका शनिवार को भब्य स्वागत उस्लापुर रेलवे स्टेशन पर पुरे समाज की ओर से माननीय केन्द्रीय अध्यक्ष दारा सिह राजपूत एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सिह राजपूत के नेतृत्व में तथा केन्द्रीय कोषाध्यक्ष तोप सिह तोमर, केन्द्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिह राजपूत ,उस्लापुर इकाई अध्यक्ष राहुल सिह एवं समाजिक विरादरो की उपस्थिति में किया गया। हरिहर जिस दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस से वापस बिलासपुर लौट रहें थे उसमें शुक्रवार की दोपहर मध्यप्रदेश में मुरैना के हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस की 4 बोगियों में भीषण आग लग गई। ट्रेन में मौजूद सभी यात्रियों के साथ ही हरिहर ने भी तत्परता से अपनी जान बचाई। हरिहर ने बताया कि आग लगते ही अफरा तफरी होने लगी। सूचना के बाद पहुंची दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होने बताया कि ट्रेन नंबर 2०484 दुर्ग-उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मुरैना-धौलपुर के पास हेतमपुर पर स्टॉपेज नहीं है। सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन आउटर पर रुक गई। कुछ यात्रियों ने देखा कि इ-1 और इ-2 डिब्बों में से धुआं निकल रहा है। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।