रतनपुर। शैक्षणिक भ्रमण कर शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर की छात्राओं नेनरवा गरवा घुरवा अउ बाड़ी की जानकारी ली

लालपुर ग्राम पंचायत लालपुर स्थित गौठान का भ्रमण कर छात्राओं ने नरवा गरवा घुरवा अउ बाड़ी के महत्व की जानकारी ली। उन्होंने पर्यावरण और ग्रामीण परिवेश में इसकी क्या उपयोगिता है जाना और समझा।

इस मौके पर प्राचार्य भारती त्रिवेदी, प्रधान पाठक मालिक राम माथुर,ललित शास्त्री, चंदना राय, प्रशांत शर्मा, आशा तिवारी, अनिता पटेल, रोनित विश्वकर्मा, प्रमोद धीवर, राजेश तिवारी, शीलारानी अग्रवाल, मनोज यादव उपस्थित रहे। ग्राम भ्रमण के दौरान संकुल समन्वयक पोड़ी से सुखदेव पांडेय व सहयोगी श्री नेताम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।