चरवाहे ने जान बचाकर किया वन विभाग के हवाले

रतनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम खैरा की घटना

रतनपुर। वन परिक्षेत्र रतनपुर के पोड़ी प्लाट जंगल में बकरी चरवाहे को चीतल का शावक मिला. जिसे कुत्ते शिकार बनाने की कोशिश कर रहे थे। चरवाहे ने शावक की जान बचाकर उसे सुरक्षित गांव लाया। जहां उसे वन कर्मियों के सुपुर्द किया।

शुक्रवार की सुबह रतनपुर ग्राम खैरा रेंगानपारा निवास गोपाल अपनी बकरियों को लेकर जंगल गया था। पोड़ी प्लाट के जंगल में वह बकरियाँ चरा रहा था। इसी दौरान उसने कुत्तों के भौकने की आवाज सुनी। जंगली जानवरों की आशंका से कुत्ते भौकने की आवाज कीओर गया तो उसे कुत्ते के झुण्ड से बचने उछल कूद करते चीतल का शावक नजर आया। गोपाल ने कुत्तों को खदेड़ कर बकरियों के साथ शावक को घर ले आया। उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों के साथ वन विभाग को दी घटना की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा।

चरवाहे ने बचाई जान

गोपाल ने बताया खैरा में खोर्रा के घर के आगे जंगल है। जिसे पोड़ी प्लाट कहा जाता है। जहां चीतल के शावक को कुत्ते परेशान कर रहे थे। खुद को बचाने शावक इधर उधर कूद रहा था। कुत्तों से बचा कर बकरियों के साथ उसे लेकर गांव आ गया। इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को भी दी गई। वन कर्मी शावक को लेकर रवाना हो गएगए।