मालवाहक पिकअप में लादकर आत्मनिर्भर होकर ले गए गंभीर मरीजों को
आमामुड़ा में डायरिया का प्रकोप, 10 सिम्स बिलासपुर रेफर
रतनपुर। स्वास्थ्य मंत्री उधर सीएम की कुर्सी की दौड़ लगा रहे इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती गंभीर मरीजों को रेफर करने सरकारी एम्बुलेंय तक नहीं मिल पा रहा परिजन जान जोखिम में डाल कर पथरिजनों को मालवाह पिकअप वाहन में सिम्स बिलासपुर ले जाने को मजबूर हो रहे।
पूरा मामला कोटा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर का है । वनांचल केंदा बेलगहना क्षेत्र के ग्राम आमामुड़ा निवासी अमृत पति मंगल की मौत डायरिया से हो गई। उसके अंतिम संस्कार में शामिल 50 से भी अधिक ग्रामीणों को शनिवार की देर रात से उल्टी दस्त होने लगा पहले तो ग्रामीणों ने इसे सामान्य तौर पर लिया। स्थानीय नीम हकीम को बुलाकर सुई लगाकर दवाएं ली, स्थिति में सुधार नहीं होने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदा को दी। जहां से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम आमामुड़ा पहुंची, जहां ग्रामीणों की बिगडती स्थिति को देखकर उन्होने बीमार लोगों को कोटा व रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी।
रविवार की शाम ग्रामीण गंभीर रूप से बीमार परिजनों को मालवाहक पिकअप व दूसरे अन्य साधनों में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर से मिली जानकारी के मुताबिक आमामुड़ा निवासी जगपाल पिता रंगलाल 35 साल , सगम बाई पति नेपाल सिंह पैकरा 45 वर्ष, रूप सिंह पिता पुरमान सिंह 70 साल ध्यान सिंह पिता पवन सिंह 50 साल, धरमांध सिंह 50 वर्ष, राजकुमार पिता धरम सिंह 50 साल, जगमोहन पिता गणेश सिंह 28 साल, ध्यान सिंह पिता पवन सिंह 50 साल, चंद्रमति पति अधर सिंह 45 साल, चंद्रिका पति राधेशयाम 45, जानकुंवर पति गणेश सिंह 50 साल सहित 15 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों की हालत गंभीर होने पर इनमें से 10 मरीजों को सिम्स रेफर किया गया । रेफर करने के बाद अस्पताल में सरकारी एम्बुलेंस व सजीवनी 108 की गाड़ी उपलब्ध नहीं होने पर परिजन गंभीर रूप से बीमार अपने परिजनों को मालवाहक पिकअप में ही लेकर सिम्स बिलासपुर रवाना हुए।
इन मरीजों को किया रेफर
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर से जगपाल पिता रंगलाल 35 साल , सगम बाई पति नेपाल सिंह पैकरा 45 वर्ष, धरमांध सिंह 50 वर्ष, राजकुमार पिता धरम सिंह 50 साल, जगमोहन पिता गणेश सिंह 28 साल,चंद्रभान पिता बंधन 28 वर्ष सुजान सिंह पिता पवनसिंह 52 वर्ष , इतवार सिंह पिता मुदिराम 65 वर्ष ,राम सिंह पिता रामचरण 45 वर्ष , अधर सिंह पिता नारायण सिंह 63 वर्ष को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है.
स्थित नियंत्रण में: एसडीएम
मामले पर अनुविभागीय अधिकारी कोटा टीआर भारद्वाज ने बताया कि फूड पाइजनिंग की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य अमले को गाँव भेजा गया था 13 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है स्थित नियंत्रण में है.




