बिलासपुर एसईसीएल मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी

बिलासपुर। कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा देश में बिजली उत्पादन के लिए जितना कोयले की जरूरत है, उतनी की आपूर्ति कर रहे हैं. कोयले का स्टॉक भी बढ़ रहा है। बिजली उत्पादन के लिए कोयले की समस्या नहीं होगी।
बिजली उत्पादन के लिए 1.1 मिलियन टन कोयले की आवश्यकता है, वही 2 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्शाता है कि देश में बिजली संकट की कोई स्थिति पैदा नहीं हो रही है। जरूरत के हिसाब से स्टॉक के लिए भी कोयला उत्पादन किया जा रहा।

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी बिलासपुर एसईसीएल मुख्यालय पहुंचे। उत्पादन में तेजी लाने के लिए कोयला मंत्री एसईसीएल के कोल माइंस का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक लेकर कोयले के अधिक उत्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि बिजली पावर मंत्रालय से हमें 20 तारीख के बाद 1.9 मिलियन टन का टारगेट दिया गया था जिसके एवज में अभी तक कोयले का 2 मिलियन टन का उत्पादन किया गया है। इस मौके पर सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक समेत एसईसीएल के सीएमडी बी एल पांडा समेत एसईसीएल के अधिकारी मौजुद रहे।