बिलासपुर। ग्राम सांवाताल (पेडकापा) में 24 घंटे का अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन समारोह आयोजित किया गया. श्रीराम के चित्र की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलित कर जयघोष के साथ शुरुआत हुई। आमंत्रित मंडलियों के द्वारा झांझ, मंजीरा, ढोलक, मृंदग वाद्य यंत्रों के साथ सीताराम नाम का संकीर्तन किया. हरिनाम संकीर्तन से पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बन गया. आकर्षक झांकियों के साथ संगीतमय गायन, वादन में श्रद्धालु भी झूमते, नाचते शामिल हुए. आयोजन में आचार्य बालमुकुंद दुबे, सुरेन्द्र वर्मा, उमेश वर्मा, मनीष राजपूत, सुनील राजपूत, रविदास, आशीष साहू, अनिल राजपूत, रितेश, अश्वनी, अनिरुद्ध, विनय प्रकाश, बलदाउ सहित ग्रामवासियों का सहयोग रहा. संकीर्तन में शामिल प्रत्येक मंडलियों को पुरस्कृत किया जाएगा.
