रतनपुर मंडल स्वास्थ्य स्वयंसेवक की हुई कार्यशाला
रतनपुर। केंद्रीय नेतृत्व व भाजपा प्रदेश के दिशा-निर्देश पर कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर मंडल के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का कार्यशाला रतनपुर के महामाया धर्मशाला में आयोजित किया गया इसमें रतनपुर मण्डल के 58 बूथों के स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते सांसद अरुण साव ने कहा करोना की दूसरी लहर में जो भयावह स्थिति निर्मित हुई इससे देश के लोगों में डर समा गया। कई लोगो को जान गवानी पड़ी। देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की कड़ी मेहनत से कोरोना संक्रमण को रोकने देशी वेक्सीन के निर्माण में सफलता प्राप्त की। सांसद साव ने कहा कि देश के डॉक्टरों, सफाई कर्मियों, पुलिस प्रशासन, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों ने मेहनत की जिसकी दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में प्रशिक्षित होकर तीसरी लहर की रोकथाम हेतु बूथ-बूथ जाकर आम नागरिकों को जागरूक करने का काम करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक संकल्पना एवं भूमिका की जानकारी देते कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के रूप में अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए काम करने का आव्हान किया है। कार्यक्रम के तहत् देश भर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर तीसरी लहर को रोकने हेतु हर संभव प्रयास कर लोगो को जागरूक करेंगे. कार्यक्रम में सुधाकर तंबोली, दुर्गा कश्यप बबलू, ज्ञानेंद्र कश्यप, दीपेश जयकारे, तीरथ यादव सहित बूथों के स्वास्थ्य स्वयंसेवक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।