रतनपुर। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव में युवाओं और बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता और नौकरी देने का वादा किया था। 31 महीने गुजर जाने के बाद भी युवाओं को न नौकरी मिली और ना बेरोजगारी भत्ता, इन सब वादा खिलाफी के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा रतनपुर मंडल ने महामाया चौक में युवा चौपाल लगाकर युवाओं से फार्म भरवाकर कांग्रेस सरकार के किए वादे को याद दिलाया है कार्यक्रम को बेरोजगार युवाओं का समर्थन मिला। युवा चौपाल में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप ,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजु मानिकपुरी, दिपेश जलकारे , कुनाल सारथी, हर्ष पटेल, सुनील यादव, रामा जायसवाल, युवा चौपाल में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप, कन्हैया यादव, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र दुबे, संतोष यादव पोंडी, ज्वाला कौशिक, अजय महावर, रतनपुर भाजपा आईटीसेल प्रभारी सुधाकर तम्बोली सहित मंड़ल के कार्यकर्ताओं उपस्तिथ रहे।