कोरबा।  ग्राम गोढ़ी के जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी युवक और युवती की लाश मिली है।प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है । मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक और युवती को गोढ़ी जंगल के पास सड़क किनारे देखा गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके देखा, वहीं युवती का शव कुछ दूरी पर मिला । घटनास्थल के पास एक बाइक भी मिली है जो मृतक युवक की बताई गई है । ग्रामीणों को इसकी सूचना 112 और रामपुर चौकी पुलिस को दी । मौके पर पहुँच पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पेड़ से नीचे उतरवाया. इसके बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा. रामपुर चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया मृतकों की शिनाख्ती डबरीपारा पथर्रीपारा चौकी रामपुर  निवासी नंदिनी श्रीवास पिता राजेश श्रीवास  20 वर्ष  सा और राजेन्द्र महंत पिता स्व गणेश दास महंत 23 वर्ष के रूप में की गई है । प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है. मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद होगा.