28, 29 व 30 जुलाई को अपरान्ह  3 से 4 बजे तक

बिलासपुर। लोकवाणी की 20वीं कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 जुलाई को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 20वीं कड़ी का प्रसारण 8  अगस्त को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।