स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई
बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशनों में अवैध रूप से खाना पैकेट बेचने वाले 14 लोगों को पकड़ा है। ये बिना परमिट के प्लेटफार्म में खाद्य सामग्री बेच रहे थे। इनके खिलाफ रेलवे एक्ट के अनुसार कार्रवाई की गई।
ट्रेनों व प्रमुख स्टेशनों में अवैध वेंडिग की रोकथाम के लिए 15 दिनों का गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मंडल से गुजरने वाली सभी गाडिèयों व स्टेशनों में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों, वाणिज्य निरीक्षकों को नियोजित तरीके से अलग-अलग गाड़ियों व स्टेशनों में नामित कर अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थ्ो। गुरुवार को बिलासपुर, चांपा व पेंड्रारोड स्टेशन में जांच अभियान चलाया गया। बिलासपुर स्टेशन में 14 अवैध वेंडर पकडे गए। साथ ही सभी केटरिग संचालकों को बिना प्लेटफार्म परमिट के किसी भी वेंडर को प्लेटफार्म व गाड़ियों में खाद्य सामग्री नहीं बेचने की चेतावनी दी गई है।
